BREAKING CG NEWS

CG CRIME: बंद दुकान के भीतर मिला ऑटो चालक का शव, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

Share this

CG CRIME: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक की लाश बंद फल दुकान के भीतर संदिग्ध हालत में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बंद फल दुकान के भीतर मिली लाश

दरअसल, अंबेडकर चौक स्थित एक बंद फल दुकान के भीतर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो कि पेशे से ऑटो चालक था। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *