BREAKING CG NEWS

CGPSC Court Manager Result 2026: कोर्ट मैनेजर की चयन सूची जारी, प्रवीण कुमार ने बनाई टॉप-20 में जगह

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कोर्ट मैनेजर के लिए आयोजित परीक्षा में 56 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद चयनित 20 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है, जिसमें प्रवीण कुमार स्थान हासिल करने में कामयाब रहे.

कोर्ट मैनेजर पद के लिए मुख्य परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित कर 27 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी किया गया था, जिसमें विज्ञापित पद का 3 गुना अर्थात् 66 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया जाना था, किन्तु वर्गवार / उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 56 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया.

कोर्ट मैनेजर पद के लिए 22 मई को साक्षात्कार आयोजित करने के बाद मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर कुल 22 पदों के विरूद्ध 20 पदों पर अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई है. उपरोक्त पदों से संबंधित चयन सूची / अनुपूरक सूची आयोग के वेबसाइट में www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है.

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *