BREAKING CG NEWS

नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु आंजनेय यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रारंभ

Share this

रायपुर । प्रदेश सहित देश-विदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आंजनेय यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, विज्ञान, मीडिया, कला, सामाजिक कार्य, मैनेजमेंट, फॉरेंसिक साइंस तथा विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन शुरू किए गए हैं। आंजनेय यूनिवर्सिटी लगातार आधुनिक शिक्षा प्रणाली, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग जगत से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। रायपुर के ह्रदय स्थल में स्थित यह विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऐसा शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है, जहाँ केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल और इंडस्ट्री एक्सपोजर होना भी आवश्यक है। इसी सोच के साथ विश्वविद्यालय में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, वर्कशॉप, सेमिनार, इंडस्ट्रियल विजिट, इंटर्नशिप तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन जैसी सुविधाएँ एवं कई प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों और आधुनिक पाठ्यक्रमों के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जाती है। विश्वविद्यालय के चांसलर श्री अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षित करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय में करियर काउंसलिंग, प्लेसमेंट सहायता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा जाते हैं। आंजनेय यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, खेल सुविधाएँ तथा सुरक्षित एवं अनुशासित कैंपस वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *