BREAKING CG NEWS

CG CONGRESS NEWS: कांग्रेस में बदलाव के संकेत! दीपक बैज बोले- TS बाबा दिल्ली जाएं…

Share this

CG CONGRESS NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलाव की चर्चा के बीच PCC चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को दिल्ली जाने की सलाह देते हुए कहा कि टीएस बाबा की दिल्ली में मजबूत पकड़ है। उन्हें यहां युवाओं को मौका देना चाहिए।

रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली बिल भी महंगा कर दिया गया है। बिजली होने के बावजूद प्रदेश की जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जो सरकार का जनता के साथ विश्वासघात है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *