Monsoon 2026: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत की खबर सामने आई है. इस बार 5 दिन पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून केरलम में दस्तक देगा, जिससे धीरे-धीरे देशभर में मानसून का फैलाव होगा. आमतौर पर केरलम में 1 जून को मानसून पहुंचता था, लेकिन इस बार 26 मई को ही आ जाएगा. इससे जल्द ही गर्मी से राहत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने इस साल भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल में भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देगा. बाद में यह पश्चिम की ओर भारत में आगे बढ़ेगा, जिसके धीरे-धीरे 26 मई तक केरलम पहुंचने की संभावना है. हालांकि, इस अनुमान में चार दिन का अंतर संभव है. इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि इन दिनों उत्तर भारत में भीषण गर्मी की दौर जारी है.
5 दिन पहले दस्तक दे रहा मानसून
दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में गर्मी के पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जो कि तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार को मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. गाजियाबाद और नोएडा में भी धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, इस साल मानसून के पांच दिन पहले आने की उम्मीद तो जताई जा रही है, लेकिन बारिश कम होने का भी अनुमान है.

