छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पेट्रोल लेने वालों के चेहरों मे घबराहट और डर है। प्रधानमंत्री ने देश वासियो से बचत का आह्वान क्या किया लोगों मे पेट्रोल डीजल खरीदने होड़ मच गई है
शहर के पेट्रोल पम्पो मे अचानक भीड़ बढ़ना चिंताजनक है। बताया जाता है ईंधन बचत की अपील के बाद बढ़ी घबराहट से कई जगहों पर पैनिक बायिंग जैसी स्थिति बन गई है।
सोशल मीडिया और आसपास से उठी बातों की बिना सच्चाई जाने लोग पेट्रोल इकट्ठा करने दौड़ रहे।
हालांकि छत्तीसगढ़ समेत बिलासपुर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बाधित होने के बाद हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। शहर के सबसे बड़े पुलिस पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने उमड़ी भीड़ से हालात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। अमेरिका के इरादे जानकर ईरान ने ईंधन का रास्ता अवरुद्ध किया है। वैश्विक संकट के दौर मे भारत पर भी इसका असर दिखने लगा है।
लोगों में इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में ईंधन संकट और गहरा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने की अपील और वीआईपी काफिलों में कटौती की चर्चा के बाद लोगों में घबराहट बढ़ी, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर लोगों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाना शुरू कर दिया, जिससे सप्लाई चेन पर अतिरिक्त दबाव पड़ गया।
जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल को बार-बार यह अपील करना पड़ रहा है कि लोग जरूर से ज्यादा ईंधन खरीदने की फिक्र छोड़कर बचत के बारे में सोचें जैसा की देश को सहयोग की जरूरत है उसके मुताबिक लोगों का नियंत्रित व्यवहार बेहद जरूरी है। हालात विपरीत होने पर भी संयम रखना होगा।

