12th CBSE Result 2026 OUT: नई दिल्ली। सीबीएसई 12th रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार कभी भी खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CBSE 12th Result 2026 आज यानी 13 मई को जारी हुआ है। स्टूडेंट्स वेबसाइट, डिजीलॉकर, उमंग, SMS और फोन करके सीधे परिणाम की जांच कर सकते हैं।
नतीजे आने पर 6 तरीकों से किया जा सकता है चेक
सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन माध्यम से भी परिणाम की जांच कर सकते हैं। नतीजे 6 तरीकों से चेक किये जा सकता है जो निम्नलिखित हैं-
पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें
वेबसाइट: cbse.gov.in, results.cbse.nic.in
डिजीलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in एवं एप
उमंग एप एवं वेबसाइट
एसएमएस/ SMS
Via IVRS: दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए नंबर 24300699 और दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए 011-24300699 नंबर
Via SMS Organizer App: मैसेज बॉक्स में cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा।

