BREAKING CG NEWS

एक धमाका और खत्म हो गया पूरा परिवार! दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप

Share this

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज बड़ा हादसा हुआ है, जहां घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक चार साल का बच्चा भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के खपरी गांव में एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटा। धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और सभी जिंदा जल गए।

मृतकों में तीन बड़े लोग हैं और एक चार साल का बच्चा शामिल है। आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। इसके बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *