BREAKING CG NEWS

ACCIDENT NEWS: मौत का कहर! ड्यूटी जॉइन करने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे ने ले ली जान

Share this

ACCIDENT NEWS: कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बांगों थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-130 में चोटिया के पास दर्दनाक हादसा हुआ. प्रमोशन मिलने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने सिंगरौली जा रहे एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की कार का शिकार हो गई. घटना में उनकी मौत हो गई है.

ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण त्यागीको हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) के पद पर प्रमोशन मिला था. वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से सिंगरौली जा रहे थे. इसी दौरान एनएच-130 में चोटिया क्षेत्र के पास उनकी कार आगे चल रही पार्सल वाहने से जा टकराई.

आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

भीषण हादसे में अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पातल पहुंचाया. जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद बांगो पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

MLA प्रेमचंद ने जताया शोक

इस हादसे के बाद कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने सोशल मीडिया में घटना पर किया शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक एवं हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है. वे सिंगरौली में नई जिम्मेदारी जॉइन करने जा रहे थे, इसी दौरान हुए हादसे में उनका निधन हो गया. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *