रायपुर: सुशासन तिहार के बीच आज मुख्यमंत्री मंत्रालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ले रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कसावट के मद्देनज़र यह बैठक हो रही है। उनके साथ मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारीगण उपस्थित है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। जिसमें अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच रह है। ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं इसको लेकर संज्ञान ले रहे हैं। इसके साथ ही जनचौपाल लगाकर सीधे जनता से सरकार की योजनाओं और कार्यप्रणाली को लेकर बातचीत कर रहे हैं । अब जबकि सुशासन तिहार करीब एक हफ्ता होने के बाद आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय पहुंचकर आला अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं, तो मुख्यमंत्री के पहुंचने से इस बात की चर्चा हो रही है कि राज्य में एक बार फिर से प्रशासनिक कसावट को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है क्या? हालांकि जिला स्तर पर फेरबदल की उम्मीद कम की जा रही है। लेकिन विभागीय फेरबदल की अधिक संभावनाएं हैं । इसके साथ ही बैठक में प्रशासनिक गतिविधियों में किस तरीके से कसावट लाया जाए इस पर भी गहन विचार-विमर्श हो रहा है।
इधर सुशासन तिहार को लेकर भी समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार के दौरान किस तरीके से मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा आवश्यक निरीक्षण कर जन कल्याण योजनाओं की मॉनिटरिंग किस तरीके से की गई। आने वाले दिनों में सुशासन तिहार को लेकर तैयारी पर भी चर्चा हुई ऐसा माना जा रहा है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में लगातार राजनीतिक सरगर्मी रहेगी इसलिए मुख्यमंत्री की व्यस्तता और भी बढ़ जाएगी । क्योंकि आने वाले दिनों में विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली सफलता वाले राज्यों में सरकार बनने पर उन राज्यों का दौरा मुख्यमंत्री को करना पड़ेगा और ठीक उसके बाद बस्तर में 19 मई को केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी होने वाली है । ऐसी स्थिति में आज मुख्यमंत्री के इस बैठक का महत्व और भी बढ़ जाता है । देर शाम तक इस बारे में और भी अधिक जानकारी आने की उम्मीद की जा रही है।

