BREAKING CG NEWS

CG NEWS: नहर नहाने गए 3 बच्चे बहे, एक की मौत

Share this

CG NEWS: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बुधवार को तीन बच्चे भाटापारा की मुख्य शाखा नहर में बह गए। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जो ओडिशा से अपने रिश्तेदार के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आया था। वहीं दूसरे बच्चे की हालत गंभीर है और तीसरे को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह घटना भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है।

नहाने गए थे तीनों बच्चे

जानकारी के मुताबिक, घटना में जान गंवाने वाले मासूम की पहचान ब्लेसन डीगल उर्फ रिहान (14) के रूप में हुई है, जो कि ओडिशा के कन्दामाल जिले का रहने वाला था और गर्मी छुट्टी मनाने के लिए शांति नगर में अपने रिश्तेदार के घर आया था। बुधवार को रिहान अपने दो साथियों के साथ भाटापारा की मुख्य शाखा नहर में नहाने गया था। इसी दौरान तीनों पानी की तेज बहाव में बह गए।

जैसे -तैसे स्थानीय लोगों ने एक बच्चे की बचाई जान

तीनों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पहुंचे और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रिहान के साथ एक अन्य बच्चे को भी नहर से निकाला गया, लेकिन तब तक रिहान की मौत हो चुकी थी और दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए भाटापारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *