West Bengal Repolling: नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू हो चुका है, लोग भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। 29 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
उन मतदान केंद्रों की सूची जहां पुनर्मतदान होगा
142 – मगराहाट पश्चिम (दक्षिण 24 परगना)
46 – उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
126 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
127 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
128 – देउला एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2
214 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
215 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
216 – एकतारा मलाया धोरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
230 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
231 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
232 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 3
143 – डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना)
117 – बगदा जूनियर हाई स्कूल
179 – चंदा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
194 – हरिदेवपुर एफपी स्कूल
243 – रॉयनगर एफपी स्कूल (कमरा संख्या 2)
आखिर क्यों हो रहा दोबारा मतदान
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि मतदान के दूसरे चरण के दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ के 77 मामले सामने आए हैं और चेतावनी दी है कि जिन बूथों पर इस तरह के उल्लंघन की पुष्टि होती है, वहां दोबारा मतदान का आदेश दिया जाएगा।
चुनाव आयोग हाई अलर्ट पर है
चुनाव आयोग चुनाव के बाद संभावित हिंसा को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है। पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में हुआ था 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को, जिसमें राज्य ने स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान दर्ज किया। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने तृणमूल के सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

