भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) द्वारा सदस्यता अभियान के तहत आज धमतरी में अभियान चलाया गया जिसमें भारी संख्या में लोग जुड़े और सदस्यता ग्रहण की जिसमें युवा, बुजुर्ग और साथ ही महिलाओं की भारी संख्या रही।
भीम आर्मी के प्रदेश सह प्रभारी मनोज बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान के साथ ही कलेक्टर महोदय (धमतरी) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया जिसमें निम्न प्रमुख मांगे है: आगामी शिक्षा सत्र से कक्षा 6 से संविधान की शिक्षा भी दी जाए, नई रेल लाइन बिछाने से विस्थापितों को उचित निवास दिया जाए , यूजीसी शीघ्र लागू हो आदि।
श्री मनोज बंजारे ने बताया की आज के कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने सहभागिता की जिनमें युवराज कुर्रे, खिलन प्रसाद, सुरजीत डहरिया, मिलाप साहू जिलाध्यक्ष ( धमतरी) एवं सैकड़ों कार्यकर्ता ने आयोजन को सफल बनाने में सहायता की।

