BREAKING CG NEWS

West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव में गड़बड़ी! 15 बूथों पर फिर से वोटिंग का आदेश

Share this

West Bengal Election 2026:  नई दिल्ली। बंगाल में दो चरणों में सभी 294 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। 4 मई को वोटों की गिनती होगी। इससे पहले चुनाव आयोग ने 2 मई को बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है। अनियमितताओं की शिकायतों के बाद निर्वाचन आयोग ने बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान की घोषणा की है।

 

शिकायतों के बाद चुनाव आयोग का फैसला

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में धांधली और अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग 15 जगहों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है। जिन जगहों पर वोटिंग होनी है, वे सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं। दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर कल यानी 2 मई को दोबारा वोट डाले जाएंगे।इससे पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने संकेत दिए थे कि दक्षिण 24 परगना सहित कुछ संवेदनशील इलाकों में ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा वोटिंग कराई जा सकती है।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *