BREAKING CG NEWS

ED RAID BREAKING: दुर्ग के बाद बिलासपुर में ED का शिकंजा, सराफा कारोबारी के ठिकानों पर मारी रेड

Share this

ED RAID BREAKING: बिलासपुर। दुर्ग के बाद बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से पहुंची ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.

Read more:- CG BREAKING: भारतमाला कनेक्शन पर ED का एक्शन, भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा

विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है. विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है. 2000 करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का मेंबर विकास अग्रवाल फरारी काट रहा है ।

बता दें कि आज सुबह ही ईडी की एक और टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के दुर्ग के महेश कालोनी स्थित निवास पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है.

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *