BREAKING CG NEWS

सुशील आनंद शुक्ला का बयान, कहा – राजधानी में बढ़ता अपराध असहनीय हो गया

Share this

रायपुर। राजधानी में बढ़ता अपराध असहनीय हो गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में कल फिर चाकूबाजी से एक युवक की हत्या कर दी गयी। एक नाबालिक गंभीर रूप से घायल है। राजधानी में रोज अपराधिक घटनाये बढ़ते जा रही, अपराधी बैखोफ घूम रहे है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कमिश्नरी प्रणाली लागू करने के बाद भी अपराधों पर अंकुश नहीं लग रहा है। रोज हत्या, लूट, चाकूबाजी, की घटनाये हो रही है। पुलिस अपराधो को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस का अपराधो को रोकने के लिए कोई प्रयास भी नहीं दिख रहा।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुलिस केवल टेªफिक के चालान करने, वसूली करने में व्यस्त है। राजधानी में अपराधों का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाक के नीचे राजधानी में रोज हो रही अपराधिक घटनाये सरकार की विफलता को बताती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कमिश्नरेट लागू कर दिया लेकिन कोई भी प्रभाव अपराधियो पर पड़ते हुये नहीं दिख रहा है। कमिश्नरी प्रणाली लागू कर के शहर में एक आईजी, एक डीआईजी, एक एसपी, तीन एडिशनल एसपी की तैनाती कर दी गयी है। लेकिन थानो में मैदानी अमले की कमी आज भी है। जिसके कारण पुलिस अपराध को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। पुलिस तो सिर्फ ट्रैफिक के नाम पर चालान काटने में व्यस्त है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *