BREAKING CG NEWS

CG ACCIDENT NEWS: मिनी हाइवा और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, हादसे में 3 की मौत

Share this

CG ACCIDENT NEWS: अभनपुर। बीती रात अभनपुर के थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया ,जिसमे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नवापारा-अभनपुर मुख्य मार्ग स्थित बजरंगपुर टोल नाका के पास रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर वाहनों में ही फंस गए।

मृतकों की पहचान

सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी ग्राम पारागांव, सुमित यादव (19) निवासी ग्राम नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल (22) निवासी ग्राम कातलबोड़ (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *