BREAKING CG NEWS

Bihar Political Update: ‘सम्राट राज’ की आहट, BJP जल्द करेगी नए CM का ऐलान

Share this

Bihar Political Update: पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर करीब 3:15 बजे राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इससे राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा और करीब दो दशक पुराने ‘नीतीश युग’ का औपचारिक अंत हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा विधायक दल की अहम बैठक आज होने जा रही है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सम्राट चौधरी इस दौड़ में सबसे आगे हैं और वे बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

नीतीश कुमार ने इस्तीफे से पहले अपनी कैबिनेट भंग कर दी है और मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक भी पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पटना के लोकभवन और भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

एनडीए के सभी विधायकों की बैठक शाम 4 बजे प्रस्तावित है, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान भी पटना पहुंच चुके हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच बिहार की सियासत में हलचल तेज है और अब सबकी नजर नए मुख्यमंत्री के ऐलान पर टिकी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *