BREAKING CG NEWS

वार्ड चलो–घर-घर चलो अभियान में उतरे जनप्रतिनिधि, पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में घर-घर पहुंची टीम

Share this

“वार्ड चलो -घर घर चलो अभियान “ के तहत शंकर नगर मंडल के अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह वार्ड -२९ के सतनाम मंच से पार्षद – कैलाश बेहरा के नेतृत्व में वार्ड में घर घर जाकर लोगों से मिल कर उनसे बात-चीत कर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया उनको होने वाले परेशानियों को सुना तथा जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर विधान सभा के लाडले विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर खान जी,वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद डॉ. प्रमोद साहू जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुकरे जी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री अनूप खेलकर जी, भाजपा नेता श्री प्रीतम महानंद जी, शंकर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति जी, महामंत्री द्वय श्री सुधीर चौबे जी, श्री हरिवंश वर्मा जी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री नरेन्द्र निर्मलकर जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री आकाश तिवारी जी , श्री प्रकाश सिन्हा जी, मंडल मंत्री श्रीमती लता जगत जी, श्री भरत बया जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री जय कुमार डे जी, श्रीमती उमा रात्रे जी, मंडल पदाधिकारी श्री शिव दीप जी, मंडल पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा देवांगन जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना सेन जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री डुमेंद्र वर्मा जी, श्री गणेश निर्मलकर जी, किसान मोर्चा पदाधिकारी श्री संजू गेन्द्रे जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री जिशान सिद्दकी जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला पदाधिकारी श्री रिजवान खान जी, श्री सिन्हा जी, श्री अजय गुप्ता जी, श्री मोहित पाठक जी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री श्री अवि गुप्ता जी, युवा मोर्चा मंडल मंत्री दीपक त्रिपाठी जी, श्री अशोक बजाज जी, एडवोकेट श्री राकेश सिंह जी, शकील जी, श्री कमल हरपाल जी, रोहित सेन जी, प्रदीप बैरागी जी, मेहुल बेहरा जी, अमन बेहरा जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

वार्ड चलो – घर-घर चलो अभियान” एक ऐसा सशक्त माध्यम बनकर सामने आता है, जो सरकार, जनप्रतिनिधियों और समाज को सीधे आम जनता से जोड़ता है।

 

यह अभियान हमें सिखाता है कि केवल दफ्तरों में बैठकर योजनाएँ बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि घर-घर पहुँचकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना ही सच्ची सेवा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है—

– हर घर तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना

– गरीब, किसान, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को उनका अधिकार दिलाना

– समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना

– लोगों के बीच जागरूकता और विश्वास पैदा करना

 

साथियों, “घर-घर चलो” का अर्थ केवल दरवाजे तक जाना नहीं है, बल्कि हर दिल तक पहुँचना है। लोगों की बात सुनना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके साथ खड़े रहना ही इस अभियान की सच्ची भावना है।

 

आइए, हम सभी संकल्प लें कि हम इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानकर, एक जनसेवा का माध्यम बनाएंगे। हम घर-घर जाएंगे और हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *