BREAKING CG NEWS

मक्खियों के बीच तैयार हो रहा था पनीर, खाद्य विभाग की रेड में फैक्ट्री पर ताला

Share this

रायपुर। रायपुर में बड़े पैमाने पर अमानक दशाओं में पनीर निर्माण का मामला सामने आया है. खाद्य और औषधि विभाग की टीम ने शिकायत पर केशरी बगीचा रोड, भाठागांव स्थित KLP Dinch & Milk Products में दबिश दी. अमानक दशाओं में बनाए गए 520 किलो पनीर को जब्त कर नष्ट करने के बाद फैक्ट्री को सील किया गया. पनीर फैक्ट्री के मालिक का नाम अभिषेक परासर पिता नरेश परासर बताया गया है.

खाद्य विभाग ने शिकायत पर मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन लेते हुए राज्य स्तरीय टीम का गठन कर भाठागांव इलाके में चल रही फैक्ट्रियों में दबिश दे रही है. निरीक्षण के दौरान बीते दो साल से फैक्ट्री संचालित KLP Dinch & Milk Products में पहुंची. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जिस हालात में पनीर का निर्माण किया जा रहा था, देखकर टीम के सदस्य दंग रह गए.

नाले के किनारे फैक्ट्री संचालित की जा रही है, वहीं फैक्ट्री के भीतर भी कोई साफ-सफाई नजर नहीं आई. पनीर से भरी कई टंकियों में मक्खियां भिनभिना रही थी. ऐसे पनीर को खाने से लोगों के बीमार होने के खतरे को देखते हुए तत्काल पूरे 520 किलो पनीर को जब्त करने के साथ नष्ट किया गया, जिससे पनीर बाजार में न पहुंचे. इसके साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *