BREAKING CG NEWS

CG Suspend News : अवैध लकड़ी परिवहन में लापरवाही पड़ी भारी, वन रक्षक सस्पेंड

Share this

CG Suspend News : बालोद.  दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में लकड़ियों के अवैध परिवहन मामले में कार्रवाई नहीं करने पर वन रक्षक हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया है. डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह मामला दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के धोबनी गांव का है, जहां अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे. ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक मेटाडोर को पकड़ा था, जिसमें अवैध रूप से लकड़ियां भरी हुई थीं. वन रक्षक हिमांशु यादव मौके पर पहुंचे लेकिन आरोप है कि उन्होंने वाहन को छोड़ दिया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया था.

 

शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में वन रक्षक हिमांशु यादव की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय परिक्षेत्र लोहारा में निर्धारित किया गया है. इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *