BREAKING CG NEWS

अविनाश मैग्नेटो मॉल में 10 से 12 अप्रैल तक एजुकेशन एक्सपो का आयोजन

Share this

रायपुर : रायपुर के प्रमुख शॉपिंग एवं लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन, Avinash Magneto Mall द्वारा 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक एक भव्य एजुकेशन एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूल, प्री-स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान एवं स्किल डेवलपमेंट एकेडमी भाग ले रहे हैं।

यह आयोजन छात्रों और अभिभावकों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर लेकर आ रहा है, जहां वे एक ही स्थान पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

 

इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों और परिवारों को मार्गदर्शन प्रदान करना है, जो अपने करियर को लेकर असमंजस में हैं। यहां उपस्थित विशेषज्ञों और संस्थानों के प्रतिनिधियों के माध्यम से छात्रों को करियर काउंसलिंग, कोर्स चयन, और भविष्य की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

अविनाश मैग्नेटो मॉल सभी छात्रों, अभिभावकों एवं स्किल डेवलपमेंट की तलाश कर रहे युवाओं को इस एजुकेशन एक्सपो में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित करता है, ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सही निर्णय ले सकें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *