रायपुर। रायपुर के Mana Camp इलाके में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही और बुकिंग के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है ।
प्रशासन का दावा है कि गैस का स्टॉक पर्याप्त है और सप्लाई में कोई कमी नहीं है। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, बुकिंग के बाद भी कई-कई दिन तक सिलेंडर नहीं मिल रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ गैस एजेंसियां जानबूझकर सप्लाई रोककर सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर रही हैं। बाद में इन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।
कालाबाजारी का खेल
सूत्रों के मुताबिक, खुलेआम अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें सामने आई हैं। जरूरतमंद उपभोक्ताओं को मजबूरी में महंगे दाम पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। यह स्थिति सीधे-सीधे कालाबाजारी की ओर इशारा करती है।
जनता परेशान
Mana Camp के रहवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई करता है।

