BREAKING देश दुनिया वॉच

US-Iran Ceasefire: Donald Trump का बड़ा ऐलान, 2 हफ्ते के लिए युद्धविराम, ईरान ने ‘जीत’ का किया दावा

Share this

US-Iran Ceasefire: वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। Donald Trump ने ईरान के साथ दो हफ्ते के लिए सीजफायर (युद्धविराम) का ऐलान कर दिया है। इस दौरान अमेरिका ईरान पर किसी भी तरह की बमबारी या सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा।

ट्रंप ने साफ कहा कि यह युद्धविराम अस्थायी है और इसकी शर्तों का पालन जरूरी होगा। उन्होंने ईरान से तुरंत सीजफायर मानने और रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz को फिर से खोलने की मांग की है।

वहीं, ईरान की ओर से इस घटनाक्रम को अपनी कूटनीतिक जीत बताया गया है। तेहरान ने दावा किया है कि दबाव के बीच अमेरिका को पीछे हटना पड़ा है, जो उसकी रणनीतिक सफलता को दर्शाता है।

इस बीच, मध्य-पूर्व की स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच यह युद्धविराम सफल रहता है, तो क्षेत्र में स्थिरता लौट सकती है, लेकिन किसी भी शर्त के उल्लंघन से हालात फिर बिगड़ सकते हैं। फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस फैसले को एक सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहा है, हालांकि इसे स्थायी समाधान नहीं माना जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *