रायपुर । विगत दिवस श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा कमल विहार, रायपुर में राहुल यादव के नेतृत्व में यादव समाज का बैठक आहुत किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में यादव बंधु उपस्थित हुए और अपने अपने विचार साझा किये जिससे यादव समाज का उत्थान हो, समाज विकास की ओर अग्रसर हो। समाज में एकता और सामाजिक समरसता के साथ साथ शैक्षणिक विचार-विमर्श पर जोर दिया गया एवं समाज हित को ध्यान में रखते हुए भविष्य की रणनीतियों पर विचार ब्यक्त गया ।
जिसमें प्रमुख रूप से सुरेश कुमार यादव, नरोत्तम दास यादव, शोभाराम यादव, संजय यादव, सुभाष यादव, उपेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, प्रेम कुमार यादव, विनोद यादव, संतोष यादव, जीवन लाल यादव, पवन यादव, धनेश यादव, साहिल यादव, पूनम यादव, सूरज कुमार यादव, माधुरी यादव, अजय यादव, अनिल यादव, आर एल यादव एवं अन्य समाजिक बंधु उपस्थित रहे l

