BREAKING देश दुनिया वॉच

Excise Policy Case: पत्नी संग हाई कोर्ट पहुंचे केजरीवाल, एक्साइज पॉलिसी केस में होगी सुनवाई

Share this

Excise Policy Case: नई दिल्ली। दिल्ली कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हाई कोर्ट में पेश होंगे। केजरीवाल आज अदालत में अपनी दलीलें खुद रखेंगे।

दिल्ली हाई कोर्ट में आज सोमवार को सीबीआई की उस अर्जी पर सुनवाई होगी, जिसमें एक्साइज पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल और दूसरों को बरी करने को चुनौती दी गई है।

बताया गया कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल खुद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के सामने पेश हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल उनसे इस मामले से खुद को अलग करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ हाई कोर्ट पहुंचे हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *