BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG NEWS : कांग्रेस कार्यालय में मारपीट, नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Share this

CG NEWS : महासमुंद। जिला कांग्रेस में खुलकर दिखी पार्टी की गुटबाजी की वजह से पार्टी की चर्चा हो रही है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय महासमुंद में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विजय साव पर एफआईआर दर्ज हुई है। निर्मल जैन पर अश्लील गाली- गलौच और मारपीट की धारा 296,115 (2) BNS के तहत दर्ज केस दर्ज हुआ है। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विजय साव पर अश्लील गाली, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और कुर्सी टेबल तोड़ने को लेकर 296,115(2), 351(3), 324(2) BNS के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता रखी गई थी।

READ MORE: – Congress Office Fight: कांग्रेस मीटिंग के बाद बवाल, नेताओं के बीच हुहुई हाथापाई

इस दौरान कांग्रेसजनों की उपस्थित काफी कम थी। बस इतनी सी बात पर कांग्रेसियों में आपस में जमकर मारपीट हुई। कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष, पार्षद विजय साव के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कार्यालय के अन्दर कुर्सियों और कांच के बर्तनो को भी तोड़ा-फोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि, महंगाई को लेकर जिला अध्यक्ष की प्रेसवार्ता आयाजित थी। वार्ता खत्म होते ही कांग्रेस पदाधिकारियों में आपस में मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगे जानकारी और नियमानुसार दोषी पक्षों पर कार्यवाही की जायेगी। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *