BREAKING रायपुर वॉच

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव : CM साय ने 11 व्यक्तित्वों को जैन रत्न आलंकरण से किया सम्मानित 

Share this

रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की ओर से 2625वीं महावीर जयंती के पावन अवसर पर दादाबाड़ी में समाज के रत्नों को सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 समाजजनों और पांच संगठनों को उल्लेखनीय सेवाकार्य के लिए का सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से जैन रत्न अलंकरण और विशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया।

 

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में स्टार जैन और नेमचंद खुशालचंद बटाविया, शिक्षा के क्षेत्र में अर्चना जैन, नमन गोलछा, दिशा जैन, *जैन समाज की पहली युवती वकालत के क्षेत्र में सुगंधा जैन, सुप्रीम कोर्ट स्टैंडिंग काउंसिल ऑफ़ छत्तीसगढ़,* दानशीलता के लिए सुरेश बाघमार जैन, समाजसेवा के क्षेत्र में अजय मधुकर काले, जैन समाज की पहली महिला पायलेट, उद्यमिता के क्षेत्र में ऋतु एस चौरड़िया, न्यायलीन सेवा के क्षेत्र में करूणा सिंगी को सम्मानित किया गया।

 

विशिष्ठ सम्मान से नवाजे गए पांच संगठन

भगवान महावीर जयंती के मुख्य कार्यक्रम में पांच संगठनों को विशिष्ठ सम्मान प्रदान किया गया, जिसमें विहार सेवा ग्रुप को साधु-साध्वी वैयावच्च के लिए, भगवान महावीर जैन रिलीफ ट्रस्ट को समाज सेवा चिकित्सा सेवा के लिए, जैन प्रयास ग्रुप को निशुल्क दवा वितरण के लिए, श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर को धर्म सेवा प्रभावना के लिए और मनुबाई आसकरण चोपड़ा चौरिटेबल ट्रस्ट को निशुल्क भोजन वितरण के लिए सम्मानित किया गया।

 

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में यह पावन पर्व मनाया गया। महोत्सव में भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह, महासचिव गोल्डी लूनिया, कोषाध्यक्ष विकास सेठिया, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत बैद और सचिव आनंद जैन ने जानकारी दी कि महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर चलती रही। महोत्सव समिति, समता युवा संघ तथा अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से विभिन्न विशेष आयोजन किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर आस्था और सेवा भाव से जुड़े।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *