BREAKING देश दुनिया वॉच

Pakistan Smart Lockdown: पकिस्तान में लगेगा ‘स्मार्ट लॉकडाउन’! शहबाज के मंत्री ने बताई सच्चाई

Share this

Pakistan Smart Lockdown: नई दिल्ली। पाकिस्तान में ऊर्जा और ईंधन बचाने के उद्देश्य से सप्ताह में दो दिन का ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लागू करने का प्रस्ताव सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। पाकिस्तानी स्थानीय मीडिया आज टीवी के अनुसार, संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने बताया कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में लॉकडाउन को लेकर एक नोटिफिकेशन सर्कुलेट हो रहा है, जो कि फर्जी है।

पाकिस्तान में लगेगा स्मार्ट लॉकडाउन?

अताउल्लाह तारड़ ने आगे बताया कि ये नोटिफिकेशन फर्जी है। संघीय सूचना मंत्री के मुताबिक, इस नोटिफिकेशन में बताया गया था कि बिजली और ईंधन बचाने के लिए हफ्ते में दो दिन का स्मार्ट लॉकडाउन लागू करने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिन्हें आजाद कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान की सरकारों को भी भेजा गया है।

READ MORE: – Indian Air Force disloyal : देश से गद्दारी! एयरफोर्स का कर्मचारी निकला पाकिस्तानी जासूस

अताउल्लाह तारड़ ने साफ-साफ बताया कि ये सभी बातें फर्जी हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रांतों की सहमति के बाद ही पाकिस्तान में लॉकडाउन से संबंधित कोई भी औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आज टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान में हालात को काबू में करने के लिए 4 अप्रैल से स्मार्ट लॉकडाउन लागू करने की सिफारिश की गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *