BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

Bird Flu Impact: चिकन-अंडा की 200 दुकानें बंद, कारोबारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Share this

Bird Flu Impact: बिलासपुर। बर्ड फ्लू फैलने के बाद अब चिकन-अंडा कारोबारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर चिकन-अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे रोजाना एक करोड़ से अधिक की बिक्री प्रभावित हो रही है। प्रशासन के सख्त रूख अपनाने से नाराज कारोबारियों ने शुक्रवार को विधायक अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव कर दिया। उन्होंने जरूरी गाइडलाइन के साथ दुकानें खोलने की छूट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, 200 दुकानें प्रभावित हो रही हैं। रोजगार बंद होने से भूखमरी के हालात हैं।

दरअसल, शहर से लगे कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू फैलने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के साथ ही 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी चिकन और अंडा दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके लिए प्रशासन ने अलग-अलग टीम गठित की है, जो चिकन-अंडा सेंटर के साथ ही होटलों में भी निगरानी कर रही है। इसके चलते व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। क्योंकि, रोज करीब एक करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *