BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG Crime: अब केशकाल में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़ …

Share this

CG Crime: कोंडागांव। जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजा तैयार कर रहे दो किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। ​इसके बाद पूरी फसल की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि, यह पूरा प्रकरण कोंडागांव जिला के अंतर्गत स्थित केशकाल के ग्रामीण इलाके से सामने आया है।

ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। यहां मक्के की पंक्तियों के बीच गांजा के बड़े-बड़े पौधे छिपाकर लगाए गए थे। बता दें कि, इससे पहले दुर्ग, बलरामपुर और रायगढ़ जिले में अफीम की खेती पकड़ी गई थी। यहां तरबूज और ककड़ी की खेती के बीच करीब एक एकड़ में अफीम की खेती की गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई ​की थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *