BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG Political Update: टेंडर विवाद और सट्टा एप पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान

Share this

CG Political Update: रायपुर। आबकारी विभाग में मैनपावर का ठेका एक ही एजेंसी को देने के आरोप पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, कांग्रेस ने राज्य में अराजकता पैदा किया, क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर करप्शन किया, उन्हें हर जगह वही दिखता है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार है। जहां जो भी टेंडर कार्रवाई हो रही है, नियम के अनुसार है। कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे।

महादेव सट्टा एप मामले में हो रही कार्रवाई पर डीसीएम अरुण साव ने कहा, छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का काम कांग्रेस में हुआ था। लगातार कार्रवाई हो रही है। इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा है प्रॉपर्टी का सीज होना, करप्शन के नए तौर-तरीके कांग्रेस ने अपनाए थे। हमारी सरकार मजबूत कार्रवाई कर रही है। नए साइबर थाने भी बनाने का काम चल रहा है।

नक्सलवाद के खात्मे पर डीसीएम साव ने कहा, देश को नक्सलमुक्त बनाने का संकल्प है, जिस पर सरकार काम कर रही है। बस्तर में खुशहाली और तरक्की आएगी। लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। घड़ी चौक, तेलीबांधा, गौरव पथ और पंडरी में फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर साव ने कहा, इस तरह की कोई बात नहीं है। योजना स्वीकृत है, रायपुर में तरक्की हो, यातायात सुगम हो, इसके लिए सरकार ठोस और मजबूत योजना बनाकर काम कर रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *