BREAKING अपडेट अंबिकापुर क्राइम वॉच देश दुनिया वॉच पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच बड़ी कार्यवाही बड़ी ख़बर रायपुर वॉच

CG TRANSFER BREAKING : दो IFS अफसरों का ट्रांसफर, कार्रवाई के बाद भी कई सवाल

Share this

CG TRANSFER BREAKING: Two IFS Officers Transferred; Several Questions Remain Even After the Action

 

CG Transfer : अंबिकापुर के संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत के मामले मे सरकार ने बड़ी कारवाई करते हुए दो IFS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। प्रभाकर खलखो को सरगुजा से हटाकर कोरिया भेज दिया गया, जबकि चन्द्रशेखर परदेशी को कोरिया से सरगुजा बुला लिया गया है।

 

 

आरोप है कि 14 हिरणों के शव को चुपचाप जला दिया गया अब मामला खुलते ही जांच बैठी और अब जिम्मेदारों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।

 

मंत्रालय से जारी इस आदेश ने न सिर्फ अफसरशाही में हलचल मचा दी बल्कि सरकार ने इसके जरिए साफ संदेश दिया हैं कि वन्य जीवों की सुरक्षा में लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नही की जायेगी।

 

वन वाटिका के प्रभारी समेत तीन कर्मचारियों को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल, इस पूरे मामले ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और सरकार के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

 

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी कई सवाल बाकी हैं।

 

  • क्या सिर्फ तबादले से व्यवस्था सुधरेगी?

 

  • क्या जिम्मेदारों पर सीधे दंडात्मक कार्रवाई होगी?

 

  • और सबसे बड़ा सवाल- क्या भविष्य में वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाएगी??????? 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *