BREAKING Politics पॉलिटिकल वॉच रायपुर वॉच

CG Vidhansabha News: विधानसभा में उठा छातिम के पेड़ों का मुद्दा, साइलेंट किलर है ये पेड

Share this

CG Vidhansabha News: Issue of Chhatim Trees Raised in the Assembly; This Tree is a ‘Silent Killer’

 

CG Vidhansabha News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को राजधानी रायपुर में लगे छातिम वृक्षों को लेकर स्वास्थ्य और पर्यावरण का मुद्दा गूंजा। रायपुर पश्चिम के भाजपा विधायक सुनील सोनी ने प्रश्नकाल में इस मुद्दे को उठाया। जवाब में मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, इस पेड़ को लगाने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि, छातिम के पेड़ से अस्थमा, इन्फेक्शन हो रहा है। छातिम वृक्षों के रोपण पर रोक लगाने को लेकर उन्होंने सवाल पूछा। जवाब देते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- छातिम वृक्षों के रोपण पर रोक फिलहाल नहीं लगाई गई है

 

नहीं लगेंगे छातिम के पेड़

चौधरी ने बताया कि, वर्तमान में छातिम का रोपण रोकने का कोई प्रस्ताव भी नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, पेड़ लोगों की सेहत और स्वास्थ्य के लिए लगाए जाते हैं, अगर किसी वृक्ष से नुकसान हो रहा होगा तो सकारात्मक निर्णय लेंगे। फिलहाल सप्तपर्णी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है, फिर भी सप्तवर्णी वृक्षों के पौधे भविष्य में नहीं लगेंगे। जो पौधे लग चुके हैं उसे लेकर आगे चर्चा की जाएगी। पीपल वृक्षों के संबंध में लगातार पौधे लगाए जा रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *