देश दुनिया वॉच

Sukma Naxal Operation: CRPF को बड़ी सफलता, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित नक्सलियों का डंप बरामद

Share this

Sukma Naxal Operation: सुकमा। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 226 बटालियन सीआरपीएफ की सी कंपनी ने गोमगुड़ा क्षेत्र के पोडियमपारा में एंबुश ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के एक डंप साइट का पता लगाया।

 

सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से करीब 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की। बरामद सामान में तिरपाल, स्लीपिंग बैग, पिट्ठू, नक्शा-चार्ट और अन्य उपयोगी सामग्री शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल नक्सली अपने ठिकानों और गतिविधियों के लिए करते थे।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। सीआरपीएफ ने अपने बयान में कहा है कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का है लक्षय

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा अब अंतिम चरण में है। 31 मार्च 2026 तक इसे पूरी तरह समाप्त करना है। सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई, विकास कार्यों और पुनर्वास नीति के चलते 1300 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। बस्तर अब हिंसा से मुक्त होकर शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *