- विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सन्तोष उपाध्याय का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
- बाजे गाजे के साथ स्वागत करते मड़ई स्थल तक जगह जगह किया गया स्वागत
यामिनी चंद्राकर/ छूरा : गरियाबन्द जिले के छुरा विकासखण्ड के अंतिम सीमा पर बसे ग्राम चरौदा में आज नया बाजार शेड लोकर्पण एवं मड़ई मेला का आयोजन ग्रामवासियो द्वारा किया था इस कार्यक्रम के मुख्यतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ,कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सन्तोष उपाध्याय ,विशेस अतिथि तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष छूरा,केशरी ध्रुव जिला पंचायत सभापति गरियाबन्द, लेखराम धुर्वा अध्यक्ष सरपंच संघ छुरा, शांति नागेश जनपद सदस्य छुरा, शैजु जेकब ग्राम प्रमुख चरौदा, राजाराम सोरी ग्राम अध्यक्ष चरौदा, लच्छन नेताम सरपंच ग्राम पंचायत चरौदा, सुंदर ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत पटपरपाली,हेमबाई चेतन ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत बिरनीबाहरा,सन्तरा बाई नेताम सरपंच ग्राम पंचायत मोंगरा, इमरान अली वरिष्ठ भाजपा पूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत चरौदा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अतिथियों द्वारा ग्राम के देवी देवताओं का पूजा अर्चना करते हुए 65 लाख रुपये के लागत से नवनिर्मित बाजार शेड निर्माण का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये मड़ाई मेला हमारे छत्तीसगढ़ के रग रग में और परम्परा में है इसके माध्यम से इसके माध्यम से हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं परम्परा का परिचय होता है मडई मेला का आयोजन धान पान होने के बाद ग्रामों में होता है मड़ाई मेला में एक खुशी का माहौल रहता है कि चलो एक दूसरे के घर जाएंगे बहन बेटी एक दूसरे के घर आते जाते है जिससे खुशी व प्रशंसा होती है इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू ने राजीव विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय की जमकर तारीफ की उन्होंने कहां की इस क्षेत्र की विकास के लिए माननीय संतोष उपाध्याय जी ने बहुत संघर्ष किया है आज चरोदा के पास यह जो पुल बना है वह संतोष उपाध्याय का ही देन है उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस पार्टी 70 सालों तक राज किया लेकिन जो विकास भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई है वाह आपके सामने हैं पूरे भारत में छत्तीसगढ़ ही एक ऐसा राज्य है जहां 1रुपए के दर से गरीब परिवारों को 35 किलो चावल डॉ रमन सिंह के द्वारा दिया गया है उन्होंने आगे कहा की आज कांग्रेश सरकार किसानों को गुमराह कर रही है केंद्र के कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह कर रही है इस कानून से किसानों को फायदा होगा नुकसान नहीं लेकिन कांग्रेस पार्टी इसमें भी अपनी राजनीतिक रोटी सेक रही है केंद्र की मोदी सरकार जनता की हितैषी है केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारो के लिए 6 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य रखा था लेकीन राज्य सरकार द्वारा सिर्फ 2 लाख ही आवास बनाने हेतु सहमति प्रदान की गई जिससे छत्तीसगढ़ के 4 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रह गए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार 60% राशि देती है बाकी 40% राशि राज्य सरकार को अंशदान करना होता है छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है की उनके पास राशि नहीं है जबकि सरकार अपने घूमने फिरने पर करोड़ों रुपया पानी की तरह बहा रही है उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ काँग्रेस सरकार की भरस्टाचार के चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा बारी और जमकर करो भरस्टाचार संगवारी आज गोबर खरीदी भी बंद पड़ा है पहले लोग बिहार में चारा घोटाला देखे थे अब छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला देखने को मिलेगा उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में आये है और अब अपने विकास को देख रहे है आज प्रदेश में रेत गिट्टी मुरुम सहित अनेक खनिज संपदा को ठेका पर चला रहे है कोई भी ऐसा चीज नही बचा है जिसमे ठेका का खेल नही है यहां सिर्फ कमाओ खाओ की राजनीति चल रही है । * इस अवसर पर राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा की चरोदा गांव में जब मैं विधायक बनकर आया तब बरसात के दिनों में यहां तक पहुंचने का साधन नहीं था ये बात उन दिनों की है जब यहा बड़े बड़े नाले थे ऐसा लगता था यह क्षेत्र बरसात में जल समस्याओं से भरा पड़ा था आपकी कृपा हुई मै विधायक बना और मेरा प्रयास रहा यहा जो प्रथमिक आवश्यकताएं है गाव में आदिवासी क्षेत्र में गरीबी में जो आवश्यकता थी उसको प्रथम दृष्टया में पूरा करना मेरी जिम्मेदारी थी और आपका आशीर्वाद मिला और इस क्षेत्र कि दोनों पुल बनकर तैयार हो गई इस मार्ग को एन एच का दर्जा मिला जिससे आपका मतदान और मेरी तपस्या सफल हुई आज हमारा सौभाग्य है कि हमारे बीच में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू उपस्थित है आज जो बाजार सेड का लोकार्पण हो रहा है इसके लिए मैंने बृजमोहन अग्रवाल जी से मिलकर इसका इस्टिमेट बनवाकर स्वीकृति प्रदान करवाया है जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि पहले बाजार झोपड़ियों में लगता था और बारिश के दिनों में व्यापारियों का समान भीग जाता था जिसके चलते छोटे व्यापारियों को आर्थिक हानि होती थी जो अब पक्का बाजार सेड बनने से नहीं होगा और करीब करीब लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से पक्का बाजार सेड मेरे द्वारा ही क्षेत्र में स्वीकृति कराया गया है 70 साल तक कांग्रेस ने देश में राज किया लेकिन जो विकास होना था वह नहीं हो पाया जैसे कि पहले सड़क बना देते थे पर पुल नहीं बनता था जिससे बारिश के दिनों में लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था जब केंद्र मैं भाजपा की सरकार बनी तब प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की तब कहीं जाकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को पुल पुलिया व पक्की सड़क का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिला ये भाजपा सरकार की सफलता को खुद बयान करती है आज कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा चुनाव के पूर्व जनता से किए गए वादा को पूरा करने में असहाय नजर आ रही है और हर बात पर केंद्र के मोदी सरकार को दोसी ठहराते हुए केंद्र को पत्र लिखने का ढिंढोरा पीटकर अपनी जिम्मेदारी से मुकरती नजर आ रही है।उन्होंने छत्तीसगढ़ के कांग्रेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी बढ़ते पेट्रोल के दाम पर नौटंकी कर रही है जबकि वे खुद अपनी गिरेबान पर झांककर देखें की चुनाव के पूर्व उन्होंने जनता से वादा किया था कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह किसानों से 25 के दर से धान खरीदने के साथ छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की घोषणा की थी लेकिन आज आप देख रहे हैं सरकार ₹40 की शराब को आज ₹80 में बेच रही है और खूब मुनाफा कमा रही है कांग्रेस शासन काल में क्षेत्र में बेधड़क खनिज संपदा का अवैध दोहन जारी है जिसमे लगाम लगाने के सरकार असमर्थ नजर आ रही है।इस दौरान क्ष्रेत्र वासियो द्वारा चरौदा में हाई सेकेंडरी स्कूल खोलने के साथ स्कूल की बाउंड्रीवाल की भी मांग की गई जिसके लिए सासंद ने आगे कार्यवाही कर मांग पूरा करने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। वही रात में मड़ई समिति द्वारा रात्रिकालीन आर्केस्टा मया के सदेंश का कार्यक्रम रखा गया था।

