BREAKING रायपुर वॉच

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमित कुमार को केंद्र में बड़ा मौका, ADG पद के लिए इम्पैनल

Share this

BREAKING NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के प्रतिष्ठित IPS अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रैंक के लिए इम्पैनल कर लिया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में इंटेलिजेंस चीफ (ADG इंटेलिजेंस) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें जनवरी 2024 में सौंपी गई थी। केंद्र सरकार द्वारा जारी हालिया आदेश के अनुसार, 1998 बैच के कुल 30 IPS अधिकारियों को ADG/ADG समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है, जिसमें अमित कुमार का नाम प्रमुखता से शामिल है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने पर अब केंद्र में ADG रैंक पर उनकी पोस्टिंग हो सकती है।

 

पहले भी केंद्र में निभाई अहम भूमिका

IPS अमित कुमार पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CBI (Central Bureau of Investigation) में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। राज्य में वे रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जिले में एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

उनकी ईमानदार छवि, प्रशासनिक कुशलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनवरी 2025 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal for Distinguished Service) से सम्मानित किया जा चुका है। राज्य पुलिस में वे भरोसेमंद और प्रभावशाली अधिकारियों में शुमार हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *