BREAKING देश दुनिया वॉच

35 हजार फीट की ऊंचाई पर बीड़ी! फ्लाइट के टॉयलेट में धुआं उड़ाते पकड़ा गया यात्री

Share this

नई दिल्ली। दिल्ली-गोवा उड़ान के दौरान शौचालय में बीड़ी पीने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शनिवार को हुई, जब दिल्ली निवासी आरोपित आशीष गोवा जाने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी-1625 में यात्रा कर रहा था।

एयरलाइन ने कहा कि उड़ान के दौरान यात्री ने कथित तौर पर विमान के शौचालय में बीड़ी पी और उसके पास से लाइटर भी मिला। विमान और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था।

पुलिस ने कहा कि इससे उड़ान के दौरान सहयात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। यात्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और नागरिक उड्डयन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों के दमन अधिनियम के तहत मोपा हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *