BREAKING: पटना। बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने संयुक्त रूप से अपना नामांकन पर्चा जमा किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए। वहीं अमित शाह भाजपा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं, जहां आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
