BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

ISI की बड़ी साजिश नाकाम, बंगाल-तमिलनाडु से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

Share this

नई दिल्ली। खुफिया एजेंसियों ने बड़ी आंतकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 8 सदिग्धों आतंकियों को गिरफ्तार में लिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत तमिलनाडु से 6 संदिग्धों और बंगाल से 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी नेटवर्क की दिशा-निर्देश पर आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे।

 

तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए सभी 6 संदिग्धों को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं, जो फेक डॉक्यूमेंट से चलते भारत में एक्टिव थे।

तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए 6 आतंकियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है। इसके अलावा दो संदिग्धों को बंगाल से भी गिरफ्तार किया गया है।

ड़ी आतंकी वारदात के अंजाम देने की तैयारी में थे संदिग्ध

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये देश के अलग-अलग हिस्सों में संगठिक मॉड्यूल बनाकर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इन्हें सीमा पर बैठे आकाओं से लगातार निर्देश मिल रहे थे। छापामारी के दौरान जांच एजेंसियों को इनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और डिजिटल डिवाइस बरामद किए हैं।

 

विदेशी आकाओं से संपर्क में थे सभी आरोपी

रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हीं डिवाइस के जरिए आरोपी अपने विदेशी आकओं के सपंर्क में थे। जांच एजेंसियों ने सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, ताकि दूसरे संभावित संपर्कों का भी पता लगाया जा सके।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *