अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाज रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी साइबर हैकरों ने हैक कर ली । 1.6 मिलियन फॉलोअर वाली मोनेटाइज आईडी से मिलने वाली रकम को भी हैकर हड़प रहे हैं। रिंकू सिंह के भाई ने एसएसपी से शिकायत कर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस साइबर ठगों की तलाश में लगी है।
रिंकू सिंह ने कुछ दिन पिछले अपनी आईडी को चेक किया था। वह पासवर्ड से भी खोल नहीं पा रहे थे। उनकी फेसबुक आईडी जीमेल की ‘रिंकूकुमार344.8.7’ आईडी से लोगिन थी। जांच में पता चला कि यह जीमेल की आईडी ‘कॉमर्शियल.रिंकूकुमार’ से लोगिन हो रही है।

साथ में 1.6 मिलियन फालोअर वाली मोनेटाइज फेसबुक आईडी से मिलने वाली रकम भी हैकरों द्वारा ली जा रही है। रिंकू सिंह ने फोन कर एसएसपी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रिंकू के भाई सोनू सिंह की ओर से तहरीर दी गई।
साइबर थाने में अज्ञात साइबर हैकर पर मुकदमा दर्ज किया गया। रिंकू इन दिनों मुंबई में हैं। वह टी-20 विश्व कप टीम के हिस्सा हैं। एसएसपी नीरज जादौन के अनुसार साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है।

