देश दुनिया वॉच

नेशनल हाईवे की जमीन पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगा रहे किसान मोर्चा के 6 सदस्य गिरफ्तार

Share this

महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग के NHAI के कर्मचारी कमलेश पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसान मोर्चा के लोग NHAI की भूमि पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित कर रहे थे, जिससे रायपुर–सरायपाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी।

क्या था मामला..?

बीते 28 नवंबर को तकरीबन 02:45 बजे करणी कृपा मंदिर के सामने NHAI के रोड के किनारे छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल, रूप सिंह निषाद, दौलत राम ध्रुव, विमल कुमार, अमजद खान के द्वारा छत्तीसगढ महतारी की मूर्ति स्थापित की जा रही थी। जिससे NHAI क्र. 53 पर रायपुर से सरायपाली जाने वाले लोगों को बाधा हो रही थी।

शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को समझाइश दी, इसके बावजूद उन्होंने मूर्ति स्थापना का प्रयास जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए हाईवे पेट्रोलिंग कर्मचारी के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अवरोध कानूनन दंडनीय है।

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अशोक कश्यप, हेम सागर पटेल, रूप सिंह निषाद, दौलत राम ध्रुव, विमल कुमार और अमजद खान के खिलाफ धारा 8B-NHA, 285-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *