रायपुर :- छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल का चुनाव 30/09/25 को सम्पन्न हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ से 105 अधिवक्तागण ने अपनी उम्मीदवारी की थी, जिसमें से 25 अधिवक्ताओं को निर्वाचित होना है 13/10/25 से वोटो की गिनती प्रारंभ की गई है जो वर्तमान तक चल रही है अभी तक की गिनती के अनुसार छत्तीसगढ़ से तीन अधिवक्ताओं को विजयी घोषित किया गया है जिसमें क्रमश: श्री कमल पटेल, शत्रुघन साहू एवं बृजेश नाथ पाण्डेय को विजयी घोषित किया गया है।
रायपुर से 16 अधिवक्ताओं ने अपने भाग्य अजमाया था रायपुर से बृजेश नाथ पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं रायपुर बार को गौरवान्वित किया है। रायपुर बार से अभी और तीन अधिवक्ताओं की विजयी होने की संभावना है जिसमें फैसल रिजवी, विराट वर्मा एवं विवेकानंद भोई के नाम है।
छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मतगणना जारी; बृजेश नाथ पाण्डेय, कमल पटेल और शत्रुघन साहू विजयी घोषित

