BREAKING CG NEWS

Police Transfer: रायपुर कमिश्नरेट में 7 निरीक्षकों का तबादला!

Share this

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 7 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार मराई को टिकरापारा थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।

निरीक्षक अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा से थाना प्रभारी गोलबाजार, निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात और निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा पदस्थ किया गया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *