प्रांतीय वॉच

पद पाना आसान परंतु पद के अनुरूप कार्य करना कठिन : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

Share this

खेमराज घिदोडे / सिमगा : उक्त बाते कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में तहसील साहू समाज के सात परिक्षेत्रों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण सामारोह में कही । आज प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा  अतिथि रूप में  पहुंचे थे । जंहा वे सर्वप्रथम साहेब बड़ा पहुंचकर पंथ श्री हुजुर प्रकाश मुनि नाम साहब के दर्शन कर  आशीर्वाद प्राप्त किया । ततपश्चात वे शपथग्रहण सामारोह में पहुंचे जंहा साहू समाज के लोगों एवं ग्रामीणों के द्वारा  अतिथियों का आतिशबाजी फूलमाला के साथ स्वागत किया गया । उन्होंने कार्यक्रम की शुभारंभ संत माता की पूजा अर्चना कर किया । इस अवसर पर तहसील साहू समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीतराम साहू एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि चाहे सामाजिक हो या राजनीति पद पाना आसान है ।परंतु पद के अनुरूप कार्य करना कठिन होता है । पद का कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए । क्योंकि आज पद में कोई और है तो कल कोई और रहेगा । समाज को स्वच्छ एवं सगठिंत रखना है तो समाज के अंदर व्याप्त बुराइयों को दूर करना पड़ेगा । आज के समय में पैसा कमाना आसान है परंतु आदमी कमाना मुश्किल है । उन्होंने समाजिक समरसता बनाने के लिए भी जोर दिया क्योंकि अपने समाज के विकास के साथ-साथ अन्य समाज के कार्यों में भी सहयोग करना चाहिए ताकि हमें भी उनसे सहयोग मिलता रहे व एक दूसरे से आपसी संबंध बना रहे । उन्होंने अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बाबूलाल साहू की प्रशंसा की कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग संत माता कर्मा को साक्षी मानकर अपने पद के अनुरूप कार्य करने का शपथ लिया है । दलगत राजनीति से उपरउठकर हमेशा कार्य करना एवं सामाजिक संगठन में एकरूपता लाना आप लोगों की प्राथमिकता होना चाहिए पूरे प्रदेश में साहू समाज बहुत बडा़ समाज है । परंतु जनसंख्या के आधार पर समाज का विकास नहीं हो पाया है । साहू समाज का संगठन 100 वर्षों से अधिक समय का संगठन है । जिसे हमे और भी मजबूत करना है । कार्यक्रम को विधायक प्रमोद शर्मा ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन कर रहे  बाबूलााल साहू ने तहसील साहू समाजिक भवन हेतु 25 लाख रुपये की मांग रखी । जिस पर गृहमंत्री ने  आश्वासन दिया ।   इस अवसर पर प्रमुख रूप से   सुनील माहेश्वरी सुशील शर्मा रामकुमार साहू बुधयारिन साहू  कमलेश साहू राजेश साहू रामखिलावन साहू गुहा साहू हेमंत साहू हितेश साहू  हेमलाल साहू लखन साहू आसु साहू   ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर के के नायक  चंंद्रशेखर साहू सरपंच पूर्णिमा पूरन देवांगन सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *