जानिसार अख्तर/ लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर में एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर कई दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुंवरपुर निवासी लगभग 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर गांव के ही युवक सुरेंद्र सिंह पैकरा के द्वारा 27 /11 /2012 को सुबह लगभग 4:30 बजे नहर किनारे परशु गुरुजी के खेत में दुष्कर्म किया गया ।बाद इसके युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा ।परिवार जनों को पता चलने पर 19 /12 /2016 को गांव में बैठक किया गया इस बैठक में रमेश सिंह पैकरा( भूतपूर्व सरपंच) सुखनंदन पैकरा नानराम के द्वारा युवक सुरेंद्र सिंह पैकरा से पूछा गया कि युवती से कब शादी करोगे जिस पर युवक सुरेंद्र सिंह पैकरा तथा उसके पिता रामचरण से बोले कि अभी पढ़ाई चल रहा है पैसे की कमी है तो वही सुरेंद्र सिंह पैकरा ने 5 वर्ष के भीतर शादी करने की बात कही जिसके बाद युवक ने बैठक के 14 दिनों के भीतर युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। युवती ने 10 फरवरी 2021 को सुरेंद्र सिंह पैकरा से शादी करने की बात कही जिस पर युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया जिसके बाद युवती अपने पिता के साथ लखनपुर थाने पहुंच युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है लखनपुर पुलिस धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी युवक सुरेंद्र सिँह पैकरा उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है।
Attachments area

