रायपुर। छत्तीसगढ़ में यूपीएससी, सीजीपीएससी ब्यापम और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उड़ान आईएएस एकेडमी में विगत दिवस कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी रजत बंसल शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में असाधारण सफलता प्राप्त करने के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि जुनून भी जरूरी है। श्री बंसल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दृढ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, जिसे कोई रोक नही सकता। उन्होंने युवाओं को आत्म-विश्वास, आत्मसंयम बनाए रखने और गलतियों से सीखने की सलाह दी। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए रणनीतियां बताईं। डिप्टी डायरेक्टर रवि गोयल, सीनियर फैकल्टी एमएम आलम व डॉ. योगेश्वर मिश्रा सहित कई शिक्षक व बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे।
उड़ान आईएएस एकेडमी में करियर गाइडेंस का आयोजन

