शंकर मशीनरी स्टोर अडानी सोलर के ऑफिसियल चैनल पार्टनर।
रायपुर, छत्तीसगढ़ | 13 सितम्बर 2025 राजधानी रायपुर आज नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आयोजन का साक्षी बना। श्री शंकर मशीनरी स्टोर्स और अडानी सोलर के संयुक्त तत्वावधान में चैनल पार्टनर अनाउंसमेंट, प्रोडक्ट लॉन्च एवं पार्टनर मीट का आयोजन होटल सायाजी में किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा मुख्य अतिथि तथा राजेश सिंह राणा सी ई ओ, क्रेडा, भीम सिंग कंवर, एम डी (सी एस पी डी सी एल) एवम नागार्जुन बिंबिसार, पी एम सूर्य घर योजना इंचार्ज (सी एस पी डी सी एल ) शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देश में सतत विकास और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु अडानी ग्रुप की सराहना एवम बधाई दी।
इस आयोजन में अडानी सोलर के डोमेस्टिक रिटेल बिज़नेस वरिष्ठ अधिकारी श्री सेसिल अगस्टिन तथा रीजनल हेड नार्थ एंड ईस्ट इंडिया श्री चंचल कुमार तथा अन्य अधिकारी उपथित रहे और डीलरों, वितरकों, व्यवसायिक साझेदारों तथा युवा उद्यमियों के साथ पीएम सूर्य घर योजना (हर घर सोलर) के अंतर्गत नए अवसरों एवं संभावनाओं पर चर्चा किया। अडानी सोलर देश की अग्रणी सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर सौर अभियान में अहम भूमिका निभा रही है।
श्री शंकर मशीनरी स्टोर्स से सी एम डी श्री संतोष मिश्रा एवम एम डी श्री आकाश मिश्रा ने आयोजन को क्रियान्वित किया। श्री शंकर मशीनरी स्टोर्स पहले से ही छत्तीसगढ़ में रूफटॉप और मेगावाट स्तर की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करता रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों तक सस्ती एवं सुलभ सौर ऊर्जा पहुँचाना है, जहाँ पारंपरिक बिजली आपूर्ति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
इस भव्य लॉन्च इवेंट में प्रदेशभर से सौर ऊर्जा व्यवसायी, उद्यमी और वितरक शामिल हुए तथा आयोजन से यह संदेश दिया गया कि छत्तीसगढ़ स्वच्छ ऊर्जा और नवाचार के क्षेत्र में एक आदर्श राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।


