देश दुनिया वॉच

CGwatch नगर निगम के अफसरों, कर्मचारीयो का वेतन से नही भर रहा पेट ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन का बकेट को कबाड़ बेच खाने के लग रहे आरोप?

Share this

CGwatch नगर निगम के अफसरों, कर्मचारीयो का वेतन से नही भर रहा पेट ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन का बकेट को कबाड़ बेच खाने के लग रहे आरोप

यू मुरली राव

बिलासपुर

जोन क्र 6 पॉवर हाउस से काऊकेचर की भी चोरी

बिलासपुर न्यायधानी की नगर निगम के अफसर, कर्मचारीयो का वेतन शायद कम पड़ गया है इसलिए निगम के अफसरों पर अब ट्रैक्टर, टैंकर, जेसीबी मशीनों के समान बेचने का आरोप लग रहा है। और तोरवा पवार हाउस चौक से नगर निगम के काऊ कैचर चोरी होने का मामला भी सामने आया है।
यह कि पहला मामला जोन क्रमांक 2 तिफरा आरोप है कि यहां के तत्कालीन और जोन क्रमांक 5 देवकीनन्दन औषधालय के वर्तमान जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप के वहां पदस्थापना के दौरान जेसीबी के बकेट, ट्रैक्टर और टैंकर को तिफरा क्षेत्र के ही एक कबाड़ कारोबारी के यहां बेचा गया है ऐसा आरोप सामने आ रहा है, न्यायधानी में नगरीय प्रशासन मंत्री के निगम में भाजपा शासन काल में अफसरों द्वारा निगम कि संपत्ति बेचने का ये मामला बेहद ही गंभीर है।
इधर तोरवा पवार हाउस चौक से निगम के भारी भरकम काऊ कैचर चोरी हो जाने की खबर है इसकी शिकायत भी तोरवा थाने में दर्ज कराई गई है फजीहत के डर से इस मामले को दबाने का प्रयास किया जाता रहा पर ये खबर मीडिया तक पहुंच जाती है अब ये चोरी है, या फिर किसी कि बदमाशी इसकी जांच की बात कही जा रही है।

टैंकर कांड की चर्चा

बताया जा रहा कि इससे पहले भी निगम पम्प हाउस से टैंकर चोरी कांड हो चुका है, मामला तब खुला जब चोरी गया टैंकर रंगरोगन के बाद पम्प हाउस में पानी भरने पहुँचा और वहां के स्टाफ ने टैंकर को पहचान लिया और कहा कि ये तो हमारा है, सूचना पर कथित टैंकर मालिक और निगम का ठेकेदार भी पहुच गया और माफी मांग टैंकर छोड़ भाग गया।

चर्चित ट्रैक्टर कांड में एक संविदा कर्मचारी अफसरों के करीबी और आपूर्तिकर्ता का नाम भी सामने आया था, खबर है कि इस संविदा कर्मी के 4_5 गाड़िया भी चलती है, मामले के सामने आने पर तत्कालीन मेयर रामशरण यादव ने इस कर्मचारी को जमकर फटकार लगा कर वाहन शाखा से हटवा दिया था, पर पता नहीं ऐसी क्या सेटिंग हुई कि ये चर्चित कर्मचारी दो चार दिन बाद फिर मलाईदार वाहन शाखा पहुंच गया।

(तोरवा पवार हाउस चौक से नगर निगम के काऊ कैचर चोरी जाने की लिखित शिकायत की गई है मामले की जांच की जांच की जा रही है)
“अभय सिंह थाना प्रभारी तोरवा”

(जोन क्रमांक 2 तिफरा से पुराने जेसीबी लगे ट्रैक्टर के चोरी जाने की शिकायत मिली है, टीम गठित कर इसकी जांच कराई जा रही है, जहां तक तोरवा पवार हाउस चौक से काऊ कैचर चोरी जाने का मामला है इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज करा दी गई है इसमें FIR के निर्देश दिए गए है)

“अमित कुमार कमिश्नर नगर पालिक निगम बिलासपुर”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *