बिलासपुर वॉच

कांग्रेस सेवादल बिलासपुर में शहर जिला मुख्य संगठक (अध्यक्ष) नियुक्त हुए मोहम्मद अयूब

Share this

कांग्रेस सेवादल बिलासपुर में शहर जिला मुख्य संगठक (अध्यक्ष) नियुक्त हुए मोहम्मद अयूब

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार के अनुशंसा पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के द्वारा समाज सेवक एवं पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता मोहम्मद अयूब को बिलासपुर कांग्रेस सेवादल का शहर जिला मुख्य संगठक (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति आदेश प्राप्त होने पर मोहम्मद अयूब ने प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार प्रदेश अतिरिक्त अध्यक्ष संतोष पाण्डेय प्रदेश महासचिव एवं (संगठन प्रशासन) मनोज वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जिस विश्वास के साथ मेरे प्रदेश पदाधिकारीयों ने जिला मुख्य संगठक (अध्यक्ष) नियुक्त किये है मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस सेवादल संगठन को मजबूती और संगठन विस्तार कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने निरंतर कार्य करूंगा। हर संभव प्रयास करूंगा, नियुक्ति के पश्चात मोहम्मद अयूब को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और उनके समस्त मित्र बंधुओं में खुशी की लहर है सभी ने सोशल मीडिया में एवं व्यक्तिगत रूप से मिल कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *